Close

    परिचय

    Publish Date : नवम्बर 17, 2025

    समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र (सी.आर.सी- शिलांग), मेघालय, मॉनफोर्ट भवन, धानखेती, शिलांग में स्थित एक सेवामूलक संस्थान है, जिसकी स्थापना भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधीन की गई है। इस संस्थान का उद्देश्य मेघालय राज्य में दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक संसाधनों एवं सेवाओं का सृजन एवं विकास करना है।

    भारत सरकार के इसी मंत्रालय के अधीन विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं हेतु देश के विभिन्न भागों में राष्ट्रीय संस्थान एवं अन्य शीर्ष निकाय कार्यरत हैं। मंत्रालय द्वारा भारत के विभिन्न क्षेत्रों में समग्र क्षेत्रीय केन्द्रों की स्थापना की गई है। शिलांग स्थित सी.आर.सी, ऐसा बीसवाँ केन्द्र है, जिसे 19 जुलाई 2021 से कार्यशील किया गया है।

    सी.आर.सी- शिलांग, प्रशासनिक रूप से स्वामी विवेकानन्द राष्ट्रीय पुनर्वास प्रशिक्षण एवं अनुसन्धान संस्थान, कटक, ओडिशा के अधीन कार्यरत है। इसका उद्देश्य “दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016” के अंतर्गत दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु एक क्षेत्रीय संसाधन केन्द्र के रूप में सेवा प्रदान करना है।

    यह केन्द्र न केवल संस्थान आधारित एवं शिविर आधारित पुनर्वास सेवाओं, जनजागरूकता, शैक्षिक एवं सेवा-प्रदाय क्रियाकलापों का संचालन करता है, बल्कि मेघालय राज्य में दिव्यांगजनों हेतु एक शीर्ष संसाधन केन्द्र के रूप में भी कार्य करता है।